{"_id":"594956e04f1c1bc2208b456f","slug":"181497978592-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेविहारी की नगरी में 24 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेविहारी की नगरी में 24 घंटे से बिजली गुल
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में लटकते-झूलते बिजली के तारों से मुक्ति दिलाने के लिए मंदिर क्षेत्र में डाली गई भूमिगत विद्युत केबिल अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है।
क्षेत्रीय इलाकों में विद्युत भार अधिक हो जाने के कारण केबिल एवं कनेक्शन बाक्स फूंकने पर क्षेत्रवासियों को कई-कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी भी इस समस्या के तत्काल समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र जंगल कट्टी इलाके में सोमवार रात कई कनेक्शन बाक्स में आग लग गई। जिसके चलते पूरे इलाके में पिछले 24 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली न मिल पाने से क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी पुरुषोत्तम शर्मा, मनमोहन गोस्वामी, कुंजबिहारी पाठक, घनश्याम गोस्वामी, सुंदर तिवारी का कहना है कि भूमिगत विद्युत केबिल सप्लाई पहले से कहीं अधिक परेशानी का सबब बन रही है।