{"_id":"62009deaf0abbb6d2b07197e","slug":"18-thousand-tourists-visited-the-taj-mahal-in-first-weekend-of-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर फिर छाई रौनक: फरवरी के पहले सप्ताहांत में 18 हजार सैलानियों ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर फिर छाई रौनक: फरवरी के पहले सप्ताहांत में 18 हजार सैलानियों ने किया दीदार
Mon, 07 Feb 2022 09:50 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:50 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण की दर कम होने से ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है। फरवरी के पहले सप्ताहांत पर करीब 18 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दर गिरने के साथ ही ताजमहल में पर्यटकों की संख्या फिर बढ़ गई है। फरवरी के पहले सप्ताहांत में 18014 देसी-विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से ताज खिल उठा। रविवार को कोहरे के बीच सुबह सात बजे से ही ताज पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि शाम तक जारी रहा। आगरा किले पर भी सैलानियों में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
जनवरी में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में खासी कमी आई थी। पर्यटन सीजन पर ऐसे हालात पैदा होने पर पर्यटन व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन संक्रमण का ग्राफ गिरते ही ताज पर सैलानियों में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
चुनाव और सहालग का सीजन होने के बाद भी रविवार को सुबह से शाम तक ताजमहल में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दोनों गेटों पर कतार लगीं मगर पर्यटकों को ज्यादा समय लाइनों में नहीं लगना पड़ा। मुफ्त वाई फाई का फायदा भी पर्यटकों को मिल रहा है।
विज्ञापन
स्मारक - पर्यटक
ताजमहल - 18014
आगरा किला - 3949
सिकंदरा - 727
फतेहपुर सीकरी - 638
एत्माद्दौला - 289
महताब बाग - 239
रामबाग - 75
मरियम टूम - 51