{"_id":"66840415401483c0c30901e2","slug":"18-sweepers-found-absent-notice-issued-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-120017-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 18 सफाईकर्मी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 18 सफाईकर्मी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
Tue, 02 Jul 2024 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
18 सफाईकर्मी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
मैनपुरी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए सफाईकर्मियों का रोस्टर बनाया गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से फोन कर सफाईकर्मियों की जानकारी ली गई। इसमें जिले भर के 15 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। इसमें करहल विकास खंड के गांव गदनपुर, सढ़, गोपालपुर, मनौना और पशुपुर, विकास खंड कुरावली के घनश्यामपुर, जमलापुर, अकबरपुर झाला, नौरंगपुर, विकास खंड मैनपुरी के औड़ेन्य मंडल व बड़ागांव, विकास खंड किशनी के अर्जुनपवुर, समान, कुम्हौल और विकास खंड सुल्तानगंज के मलपुर के सफाईकर्मी शामिल हैं। वहीं डीपीआरओ तुलसीराम विश्वकर्मा के निरीक्षण में करीमगंज, पुसैना और सुरजनपुरके सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। सभी 18 सफाईकर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के निर्देश डीपीआरओ ने दिए हैं। संवाद