फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1,758 applications received in the third phase of RTE, 97 rejected. Today is the last day to apply for the third phase, 1,019 applications are pending at the BEO level.

Agra News: आरटीई के तीसरे चरण में आए 1,758 आवेदन, 97 खारिज, तीसरे चरण के आवेदन करने का आज अंतिम दिन, 1,019 आवेदन बीईओ स्तर हैं लंबित

Wed, 25 Mar 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
1,758 applications received in the third phase of RTE, 97 rejected. Today is the last day to apply for the third phase, 1,019 applications are pending at the BEO level.
आगरा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया में अब तक 1,758 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 97 आवेदन कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) के स्तर पर अभी तक 642 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 1,019 लंबित हैं।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि अभिभावकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश प्री-प्राइमरी से कक्षा एक तक कराया जाता है। योजना में प्रति छात्र 10,400 रुपये का प्रावधान है, जिसमें 5,400 रुपये स्कूल और 5,000 रुपये अभिभावकों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 837 आवेदन आए, जिनमें 221 स्वीकृत हुए। ग्रामीण ब्लॉकों एत्मादपुर, खंदौली, अकोला, फतेहपुर सीकरी सहित कई क्षेत्रों से आवेदन मिले हैं, जबकि शहरी निकायों में भी प्रक्रिया जारी है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा आवेदन ब्लाॅक बराैली अहीर में 226 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 65 आवेदन जगनेर, 64 फतेहपुर सीकरी, 50 सैंया, 49 अछनेरा और 35 आवेदन फतेहाबाद ब्लाॅक क्षेत्र से प्राप्त हुए हैं। पहले चरण में 13,627 में से 4,989 और दूसरे में 4,715 में से 1,771 बच्चों का चयन हुआ था। लंबित आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को तीसरे चरण के आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed