फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1756 BLO will go door to door from today to make voters

मतदाता बनाने को आज से घर-घर जाएंगे 1756 बीएलओ

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
1756 BLO will go door to door from today to make voters
मैनपुरी। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो जाएगा। 1756 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करेंगे। युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे वहीं मृतकों के नाम हटाने का कार्य करेंगे। अभियान के दौरान चार दिन विशेष बूथ दिवस के तहत मतदेय स्थल पर बीएलओ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभाओं में बीएलओ घर-घर जाकर एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने का कार्य करेंगे। जो लोग मृतक हैं या कहीं और चले गए हैं उनके नाम मतदाता सूची से काटे जाएंगे। अभियान एक नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। पूरे माह में चार दिन विशेष बूथ दिवस का आयोजन होगा। इसके लिए सात नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान मतदेय स्थल पर पहुंचकर कोई भी युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

---
कहां कितने बीएलओ
मैनपुरी-420
भोगांव-451
किशनी-410
करहल-475
---
अधिकारियों की अपील
-आज से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे। युवाओं से अपील है कि अपनी जिम्मेदारी को समझें और मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
-युवा और दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे। विशेष बूथ दिवस पर बीएलओ मतदेय स्थल पर मौजूद रहेंगे। यहां पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं।
रामजी मिश्र, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed