फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   175 people including all candidates punctual

सभी प्रत्याशियों सहित 175 लोग पाबंद

Thu, 08 Jan 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 08 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
छावनी के आठों वार्ड में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सदर पुलिस ने 175 लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की है। इनमें 66 प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं निर्वाचन अधिकारी ने प्रचार की परमीशन के लिए पुलिस रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है। मगर, पुलिस परमीशन नहीं दे रही। जबकि प्रचार में महज एक दिन शेष है।
विज्ञापन

बता दें कि छावनी चुनाव 11 जनवरी को है। प्रत्याशी और समर्थक प्रचार में जुटे हैं। पिछले दिनों वार्ड नंबर पांच के प्रत्याशी मलिक अजीम और तारिक अहमद के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दो दिन तक बवाल हुआ था। पथराव में चार लोग घायल भी हुए थे। तब से तनाव बना हुआ है। पुलिस ने चुनाव से पहले सभी वार्ड के कई लोगों को चिह्नित किया। इसके बाद सदर पुलिस ने 175 लोगों को धारा 107/116 में पाबंद किया गया। 66 प्रत्याशियों में 30 महिला भी शामिल हैं। इसके अलावा उनके समर्थक हैं। पुलिस ने बुधवार से नोटिस तामील कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट में फंसी प्रचार की अनुमति
छावनी परिषद व निर्वाचन अधिकारी ने जुलूस, बैठक, रैली करने से पहले पुलिस रिपोर्ट मांगी है। प्रचार के लिए आने वाले प्रत्याशियों के अनुमति पत्रों को सदर थाने में रिपोर्ट लगाने के लिए भेजा रहा है। जब तक रिपोर्ट नहीं आ रही, प्रचार की परमीशन नहीं मिलेगी। पुलिस रिपोर्ट नहीं लगा रही। जबकि प्रचार में महज एक दिन शेष है। शुक्रवार की शाम चार बजे प्रचार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed