{"_id":"62a38cc0a1eeed3a7e6c3b65","slug":"175-couples-group-marriage-kasganj-news-agr536480891","type":"story","status":"publish","title_hn":"175 जोड़ों का एक साथ कराया गया सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
175 जोड़ों का एक साथ कराया गया सामूहिक विवाह
विज्ञापन
कासगंज के ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्तियो पुष्प वर्षा ?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। समारोह में 175 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधे।
सांसद राजवीर सिंह, विधायक कासगंज देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, ब्लाक प्रमुख कासगंज यशवीर सिंह, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे व मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं का सरकारी खर्च पर निशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी योजना है। शादी का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जनपद में 175 जोड़ों के विवाह पर कुल 89 लाख, 25 हजार रुपये व्यय किया गया है।
51 हजार रुपये प्रति जोड़े के विवाह पर व्यय : सीडीओ
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये व्यय किया गया है, 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भी जमा किए गए हैं। 10 हजार रुपये का सामान प्रत्येक जोड़े को दिया गया है। 6 हजार रुपये खान-पान व टेंट आदि पर व्यय किए गए हैं। सामूहिक विवाह के लिए जिले के विकास खंड कासगंज से 25, सोरों, पटियाली, गंजडुण्डवारा, सिढ़पुरा, सहावर व अमांपुर से बीस-बीस जोड़ों और नगर पालिका कासगंज से 4, सोरों से 4, गंजडुंडवारा से 2, नगर पंचायत पटियाली से 4, बिलराम से 2, मोहनपुर से 3, सिढ़पुरा से 3, भरगैन से 2, सहावर से 3 तथा अमांपुर से 3 जोड़ों का चयन किया गया है।