{"_id":"5cc9be1fbdec2207272c3032","slug":"171556725279-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के साथ बेटे का फोटो जोड़कर पिता से दो लाख मांगें, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के साथ बेटे का फोटो जोड़कर पिता से दो लाख मांगें, तीन पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। लड़की के साथ अश्लील फोटो तैयार कर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर एक युवक के पिता को ब्लैकमेल करने के एक मामले में वृंदावन पुलिस व स्वाट टीम नेे गैंग के तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राधादामोदर मंदिर के पास रहने वाले दिनेश अग्रवाल मुकुट शृंगार की दुकान चलाते हैं। 30 अप्रैल को उन्हें दुकान के बाहर एक लिफाफा मिला जिसमें उनके बेटे नेस अग्रवाल के साथ एक लड़की की अश्लील तस्वीर के अलावा एक पर्ची पर दो लाख रुपये देने की मांग की गई थी। साथ ही पैसे न देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई थी। पर्ची में आरोपियों का मोबाइल नंबर भी अंकित था।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को 1 मई को रुपये लेकर जुगल घाट पर बुलाया लेकिन दिनेश अग्रवाल ने उनकी बातों में न आकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरीश निवासी गुरुकुल के पास गौरानगर, सोनू निवासी गौरानगर तथा सोहेल निवासी मदीना मस्जिद गौरानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, कारतूस, चाकू, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, मॉनीटर, प्रिंटर, कलर कार्टेज आदि सामान बरामद किए हैं। ऐसी वारदातों के लिए आरोपी इन्हीं वस्तुओं का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
ऐसे बनाते थे शिकार
आरोपी युवक फेसबुक से युवक ों की फोटो लेकर उसे आरोपी सोहेल के फोटो स्टूडियो पर फोटो शॉप के माध्यम से किसी लड़की की तस्वीर के साथ जोड़ देते थे। इसके बाद इस अश्लील फोटो को लिफाफे में रखकर पीड़ित तक पहुंचाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था।