फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चेता पालिका प्रशासन, अब गोमुखों से हरिपदी को दी जाएगी जलापूर्ति

चेता पालिका प्रशासन, अब गोमुखों से हरिपदी को दी जाएगी जलापूर्ति

Tue, 30 Apr 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
चेता पालिका प्रशासन, अब गोमुखों से हरिपदी को दी जाएगी जलापूर्ति
सोरों। तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था के केंद्र हरि की पैड़ी के कुुंड में जल आपूर्ति की कमी नहीं आने दी जाएगी। पालिका ने हरि की पैड़ी मेें जल आपूर्ति के लिए पालिका द्वारा स्थापित कराए गए ट्यूबवेल से 24 घंटे हरिपदी में जल छोड़े जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरि की पैड़ी में गोरहा माइनर से गंगा नहर कैनाल के माध्यम से कच्चे बंबा मार्ग से जल की आपूर्ति होती है। वर्तमान में प्रहलादपुर के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा पुुलिया निर्माण के चलते सिंचाई विभाग द्वारा एक माह से बंबा में जल की आपूर्ति रोक दी गई है। जिससे आने वाले स्नान पर्वों पर हरिपदी के कुंड में जल संकट उत्पन्न होने का खतरा पैदा हो गया था। इस पूरे माह पुलिया निर्माण का कार्य चलते रहने के कारण सिंचाई विभाग ने बंबा से जल आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए है।
विज्ञापन

इस माह चार मई को अमावस्या स्नान पर्व, सात मई को अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती पर स्नान पव पड़ रहा है। 11 को मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा सप्तमी पव पर भारी स्नान पर्व पर है। 18 को वैशाख पूर्णिमा स्नान पर्व है। पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने जल संकट पर चिंता जाहिर करते हुए 24 घंटे नलकूप से हरिपदी में जल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जिससे देश के कोने कोने से हरिपदी में अपने दिवंगतो का अस्थि विसर्जन व गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप बिजली न होने की स्थिति में सोलर एनर्जी से भी संचालित होता है नलकूप से हरिपदी तक 8 इंच मोटे अंडरग्राउंड लोहे के पाइप से जलापूर्ति होती है। हरिपदी किनारे चार गोमुुखों से भी निरंतर हरिपदी में जल प्रवाह होता रहेगा। पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी
कहना है मां गंगा के सबसे बड़े दिवस अवतरण दिवस गंगा सप्तमी पर जल की आपूर्ति की कमी से बड़ी चिंता थी। अब वैकल्पिक उपाय से समस्या पर कुुुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे

इस माह पड़ने वाले चार स्नान पर्वों को देखते हुुए नगर मे प्रमुुख चौराहों व हरिपदी किनारे खराब पड़ी वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था को ठीक किया जाना आवश्यक है। हरि की पैड़ी मेें जल आपूर्ति के लिए पालिका का प्रयास सराहनीय है। गंगा भक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed