{"_id":"5cb8c53dbdec2260e22ae45a","slug":"171555612989-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पूर्व केंद्र पर चली गोली, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पूर्व केंद्र पर चली गोली, अफरातफरी
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कैलाश नगर स्थित सत्यादेवी गर्ग सरस्वती विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान से राइफल की सफाई करते समय गोली चल गई।
हालांकि मतदान शुरू होने से कुछ क्षण पूर्व हुई इस घटना से कालोनी के लोग भी सकते में आ गए। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण घटना उस में कैद हो गई है। अभी वीडियो फुटेज सामने नहीं आ सकी है।
गुरुवार सुबह करीब 6:45 बजे मॉक पोल के दौरान उक्त मतदान केंद्र में बूथ के बाहर बैठकर एक जवान अपनी राइफल साफ कर रहा था कि तभी गोली चल गई और छत में जा लगी। केंद्र पर मौजूद सभी एजेंट व मतदान कर्मी अपने कक्ष से बाहर आ गए।
विज्ञापन
बाद में मौके से घटना में लिप्त जवान को सुरक्षा से नदारद कर दिया गया। कक्ष संख्या एक के पीठासीन अधिकारी कमल सिंह ने भी गोली लगने की आवाज की पुष्टि की। बताया कि गोली चलने की आवाज जरूर आई थी लेकिन वह उस समय अपनी तैयारियों में व्यस्त थे।