फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बीटीसी छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, नहीं मिले प्रवेशपत्र

बीटीसी छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, नहीं मिले प्रवेशपत्र

Wed, 30 Jan 2019 10:22 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, नहीं मिले प्रवेशपत्र
डैमो
मथुरा। बीटीसी, डीएलएड की परीक्षाओं में आरएसए कालेज से डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो सकेंगे। निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म ऑनलाइन न भरे जाने के कारण प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं। इसे लेकर बुधवार को परेशान छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कालेज प्रबंधन ने उनसे पूरी फीस ली है, इसके बावजूद फार्म समय पर नहीं भरे। गत दिवस तक प्रवेश पत्र आने का आश्वासन देते रहे। बुधवार को बताया कि तकनीकी कारण से फार्म नहीं भरे गए थे, अब प्रवेश पत्र नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


दो माह बाद फिर परीक्षा दिला देंगे। इस पर आक्रोशित छात्र-छात्राएं कालेज में प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट आ गए। यहां प्रदर्शन किया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कोई ठोस आश्वासन देने से साफ इनकार कर दिया। इस स्थिति में परेशान छात्र अन्य अधिकारियों के कार्यालय भी भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परीक्षा के तीसरे दिन बीटीसी 2015, डीएलएड 2017 एवं 2018 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 13 केंद्र पर तीन पालियों में जारी रही। इस दौरान 4939 परीक्षार्थियों में से 4754 परीक्षा शामिल हुए। परीक्षा के तीसरे दिन 185 परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed