फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   राशन कालाबाजारी को ले जाते वीडियो वायरल, दुकान निलंबित

राशन कालाबाजारी को ले जाते वीडियो वायरल, दुकान निलंबित

Tue, 22 Jan 2019 10:41 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
राशन कालाबाजारी को ले जाते वीडियो वायरल, दुकान निलंबित
मड़िहान में मिल में रखा चावल।
कासगंज। एक डीलर का तांगे में रखकर चावल ले जाने का वीडियो वायरल हो जाने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है। आपूर्ति विभाग अब इस मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

मोहनपुरा की डीलर देवकी देवी द्वारा चावल के बोरे तांगे में रखकर बिक्री करने के लिए भेजे जा रहे थे। जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को सौंप दिया गया। विधायक ने मामला जिलाधिकारी के समक्ष रखा और कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने जिलापूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की गई तो मामला मोहनपुरा की डीलर से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई। इसके आधार पर डीलर की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। कार्ड के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed