फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जिले में नहीं हैं स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम

जिले में नहीं हैं स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम

Thu, 10 Jan 2019 11:26 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में नहीं हैं स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम
swine flu
कासगंज। तापमान में गिरावट आने के साथ ही संक्रामक रोग वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में स्वाइन फ्लू फैलने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन जनपद में स्वास्थ्य विभाग के पास किसी प्रकार के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन क्षेत्रों में कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। जबकि कई अन्य लोग भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में है। इस समय पारा लगातार गिर रहा है। न्यूनतम पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इंतजाम तक नहीं हैं। विभाग काफी समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। यदि हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ की तरह यदि जनपद में यह बीमारी फैली तो स्वास्थ्य विभाग लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं दे पाएगा। विभाग ने जांच के लिए किट की व्यवस्था भी नहीं की है, जिससे सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
- स्वाइन फ्लू के लक्षण आम तौर पर साधारण फ्लू की तरह ही होते हैं।
- खांसी, सर्दी, जुकाम व नाक बहना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
- कमजोरी, बेचैनी व चिड़चिड़ापन महसूस होना।
- आलस आना, बेहोश हो जाना अथवा ठीक से खड़े न हो पाना।
- लंबे समय तक तेज बुखार।
- तरल पदार्थ पीने में कठिनाई।
- सीने, गले अथवा पेट में दर्द होना।
- गले में खराश या उल्टी-दस्त की शिकायत।
- भूख न लगना, कफ बनना।
फ्लू और सामान्य सर्दी में भेद-
- सर्दी लगने पर बुखार अमूमन नहीं आता, परंतु स्वाइन फ्लू होने पर 100-102 डिग्री बुखार आम है।
- सर्दी लगने पर सरदर्द और बदन दर्द कम ही होता है, परंतु स्वाइन फ्लू होने पर काफी सरदर्द होता है और असहनीय बदन दर्द होता है।
- सर्दी लगने पर कम कमजोरी आती है परंतु स्वाइन फ्लू से अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है।
- सर्दी होने पर नाक जाम हो जाती है, परंतु स्वाइन फ्लू होने से नाक अमुमन जाम नहीं होती।
क्या रखें सावघानी-
- छींकते समय टिस्यू पेपर से नाक को ढकें और फिर उस पेपर को सावघानी से नष्ट कर दें।
- अपने हाथों को लगातार साबुन से घोते रहें। घर, ऑफि स के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज आदि साफ करते रहे।
- यदि आपको जुकाम के लक्षण दिखाई दे तो घर से बाहर न जाएं और दूसरों के नजदीक न जाएं।
- बुखार ठीक होने के24 घंटे बाद तक घर पर रहें। लगातार पानी पीते रहें ताकि डिहाड्रेशन न हो।
- संभव हो तो फेसमास्क पहने लें।
जनपद में अभी स्वॉइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। अभी सामान्य वायरल फीवर आदि के मरीज ही अस्पताल पर पहुंच रहे हैं-डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed