{"_id":"5c1f9eafbdec2256d5718256","slug":"171545576111-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर चंदनवन स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। चालक टेंपो लेकर जाजनपट्टी में सवारियां छोड़कर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो कोहराम मच गया।
थाना हाईवे की चंद्रपुरी कालोनी निवासी गौरव (25) पुत्र पूरन सिंह टेंपो चलाकर परिवार को पाल रहा था। शनिवार को मगोर्रा के जाजनपट्टी में सवारियां छोड़कर टेंपो चालक घर लौट रहा था। रास्ते में चंदनवन स्कूल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही टेंपो चालक की मौत हो गई।
हाईवे पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रक को लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को टेंपो चालक की तलाशी में ड्राइविंग लाइसेंस मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि टेंपो चालक की मौत हुई है। चालक ट्रक लेकर भाग गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।