फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन घंटे ठप रहा आगरा-दिल्ली रेलमार्ग, 12 ट्रेनें फंसी

तीन घंटे ठप रहा आगरा-दिल्ली रेलमार्ग, 12 ट्रेनें फंसी

Sat, 22 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे ठप रहा आगरा-दिल्ली रेलमार्ग, 12 ट्रेनें फंसी
रेलमार्ग बाधित होने के कारण ट्रैक पर बैठे यात्री
आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर शुक्रवार की सुबह असावटी स्टेशन के पास ओएचई बंद होने के कारण अप रूट का यातायात तीन घंटे तक बाधित रहा। इस कारण गतिमान एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें विलंब से चलीं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली की ओर से खाद लेकर आगरा की तरफ जा रही मालगाड़ी पर खाद को बारिश से बचाने के लिए पॉलिथीन से कवर किया गया था। जब मालगाड़ी पलवल से गुजरी, तब पॉलिथीन फट गई और उड़कर असावटी स्टेशन पर ओएचई के तारों में फंस गई। इससे ओएचई से इंजन के पेंटों को मिलने वाला करंट बंद हो गया।
विज्ञापन


करंट बंद होते ही दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों को कोसीकलां, छाता, वृंदावन रोड, रूंधी, पलवल, बाद, मथुरा स्टेशन पर रोक दिया। ओएचई पर लिपटी पॉलिथीन को हटाने के लिए कोसीकलां से मेंटीनेंस वैन ले जाई गई। इसके कारण सवा दस बजे तक रेलमार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्वर्ण मंदिर मेल दो घंटा, गतिमान एक्सप्रेस एक घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटा, इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो घंटा, इंदौर -देहरादून एक्सप्रेस तीन घंटे, ताज एक्सप्रेस एक घंटा, गाजियाबाद शटल एक घंटा की देरी से चली। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक/पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि ओएचई में दिक्कत के कारण ट्रैक पर तकरीबन डेढ़ घंटे तक अप रूट की कुछ गाड़ियां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed