{"_id":"5b9a9b14867a55019f2c86c5","slug":"171536858900-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आढ़तियों की दुकान का लाइसेंस निरस्त, होगी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आढ़तियों की दुकान का लाइसेंस निरस्त, होगी रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन आढ़तियों की दुकान का लाइसेंस निरस्त, होगी रिपोर्ट दर्ज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंडी में पकड़ा थे अवैध राशन के 430 बोरे
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। नगर की मंडी समिति के एक गोदाम से पकड़े सरकारी राशन मामले में तीनों आढ़तियों की दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने तीनों आढ़तियों के खिलाफ राशन की कालाबाजारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए है।
दरअसल, पिछले दिनों मंडी समिति में छापेमारी कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने 430 बोरी सरकारी राशन ट्रक से उतरते हुए पकड़ा था। मामले में तीन दुकान आवंटियो अनुपम कुमार विकास कुमार, बालयोगेश्वर फर्म और पप्पू उर्फ शमसुद्दीन को नोटिस देकर तीन दिन में जबाव देने के लिए कहा था। सोमवार तक प्रशासन के पास बाल योगेश्वर फर्म के दिनेश गुप्ता ने जबाव दाखिल किया है। जबकि अन्य दो ने प्रशासन से वक्त मांगा है। मगर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आढ़तियों को वक्त देने से साफ मना दिया। इतना ही नहीं गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीनों आढ़तियों की दुकान के लाइसेंस निरस्त कर दिए। साथ ही राशन की कालाबाजारी करने को लेकर वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए है।