फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश में टापू बना शहर, दफ्तर से नहीं निकले नगर निगम के अधिकारी

बारिश में टापू बना शहर, दफ्तर से नहीं निकले नगर निगम के अधिकारी

Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारिश में टापू बना शहर, दफ्तर से नहीं निकले नगर निगम के  अधिकारी
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर की सड़कें मिनी तालाब में बदल गईं। दोपहर में शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही, इससे राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। जिससे लोग परेशान रहे। नगर निगम के अधिकारी शहर की स्थिति देखने दफ्तर से भी नहीं निकले।
विज्ञापन


तीन बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, तो देर शाम तक थमने का नाम नहीं लिया। दोपहर से लगातार तेज बरसात होने के कारण हाईवे से सटे पूरे सर्विस रोड, जिला अस्पताल, मथुरा नगर, जलेसर रोड, बोधाश्रम, तिलक नगर, रामलीला, दुर्गानगर, सरक्यूलर रोड, नगला बरी, शीतल खां, जाटवपुरी, साठ फुटा, कश्मीरी गेट, नई बस्ती, करबला, भीमनगर, लाइनपार के क्षेत्र दतौजी, नगला विश्नु, चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट सहित नई आबादी के क्षेत्रों में काफी जलभराव हो गया।
विज्ञापन


इधर तेज बरसात होने के कारण हिमायूंपुर, नगला पचिया, रहना नई आबादी, सुहाग नगर सेक्टर एक, सेक्टर चार, बोधाश्रम, तिलक नगर, नगला बरी, किशन नगर सहित अन्य मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी भर गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। नई आबादी के क्षेत्रों में बारिश से हालात गंभीर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed