फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अटेवा पदाधिकारियों ने एनपीएस धनराशि के लिए किया प्रदर्शन

अटेवा पदाधिकारियों ने एनपीएस धनराशि के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 23 Aug 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
अटेवा पदाधिकारियों ने एनपीएस धनराशि के लिए किया  प्रदर्शन
मैनपुरी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मुलाकात की। इस दौरान नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) कटौती की धनराशि प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नंबर) खाते में शो न होने पर नाराजगी प्रकट की गई। मांग की गई कि जो भी धनराशि कटौती की जा रही है। वे प्रान खाते में शो होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीआईओएस को ज्ञापन देते हुए अटेवा के मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन से नई पेंशन योजना के तहत एनपीएस की कटौती हो रही है। उनके वेतन से काटी गई धनराशि कहां जा रही है इसका उन्हें कोई पता ही नहीं है। जबकि एनपीएस कटौती के लिए प्रान खाता खोला गया है उस पर कटौती सारी धनराशि शो होनी चाहिए। जिला संरक्षक आराध्य पांडेय ने कहा कि यह विभाग की घोर लापरवाही है।
विज्ञापन


शिक्षक जानना चाहते हैं कि उनके वेतन से कितनी धनराशि की कटौती की जा चुकी है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि एनपीएस योजना को शुरू हुए एक साल हो चुका है लेकिन इसके बाद भी अभी प्रान खाते में धनराशि सो नहीं की जा रही है। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते धनराशि की जानकारी नहीं दी गई तो अटेवा आंदोलन करने को मजबूर होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस से मिलने वालों में सुनील कुमार सिंह, ओम सिंह, अभय प्रताप, देवव्रत तोमर, चंद्रप्रकाश, अनिल कुमार, इंद्रजीत सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, गौरी शंकर, राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, राजेश दिनकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed