{"_id":"5b5b54e94f1c1b54638b4f88","slug":"171532712169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद कंपनी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से साढे़ तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद कंपनी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से साढे़ तीन लाख ठगे
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शिव शक्ति फर्टिलाइजर कंपनी की शाखा दिलाने के लिए नाम पर एक व्यक्ति ने दो लोगों से साढे़ तीन लाख रुपये ठग लिए। इसकी रिपोर्ट पीड़ितों ने थाना मलावन में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मनोज कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जमलापुर और नरेंद्र सिंह चौहान पुत्र बृजराज सिंह ने पुलिस को बताया कि अनूप कुमार शर्मा पुत्र विषवेश्वर निवासी अल्लीपुर बेड़िया थाना सुल्तानपुर सीतापुर सहित तीन लोगों ने शिव शक्ति फर्टिलाइजर कंपनी की शाखा दिलाने की बात कही थी। उस पर भरोसा करते हुए मनोज ने उसे दो लाख रुपये और नरेन्द्र ने एक लाख पैतालीस हजार रुपये दे दिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें फर्टिलाइजर की शाखा नहीं मिली तो उन्होंने अनूप से रुपये लौटाने के लिए कहा। आरोप है इस पर आरोपी उन्हें आज कल की कह टरकाता करता रहा। बाद में आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। इसकी रिपोर्ट पीड़ितों ने थाना मलावन में दर्ज कराई है।