{"_id":"5b463d1b4f1c1b97468b5de0","slug":"171531329819-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों के आवास पर पेंशन विहीन रखेंगे उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों के आवास पर पेंशन विहीन रखेंगे उपवास
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजवीर सिंह
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ऑल टीचर्स व एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रभु पार्क पर मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की आगामी रणनीति पर मंथन किया गया।
जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को क्षेत्रीय सांसदों के आवास पर एक दिवसीय उपवास एवं 26 नवंबर को संसद भवन का घेराव करना सुनिश्चित हुआ। इसके प्रचार-प्रसार के लिए अटेवा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर सभी विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। प्रदेश संगठन श्रवण कुमार कुशवाहा ने कहा कि जब हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो सरकार को उनकी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करना होगा। केपी सिंह, धनसिंह, लोकेंद्र, राजबहादुर, विजयपाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, प्रेमनाथ, जावेद अली, राधाप्यारी, सरिता राजपूत, नंदलाल पाल, विजय नारायण, चंद्र प्रकाश, नीरज रोहिला, गौरव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।