फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   एबीआरसी बनने आए शिक्षक साक्षात्कार में सवालों पर अटके

एबीआरसी बनने आए शिक्षक साक्षात्कार में सवालों पर अटके

Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एबीआरसी बनने आए शिक्षक साक्षात्कार में सवालों पर  अटके
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में एबीआरसी (ब्लाक सहसमन्वयक) चयन के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में चली। कई शिक्षक और शिक्षिकाएं छोटे-छोटे सवालों पर शिक्षक उलझे तो कई ने फटाफट उत्तर दिए।
विज्ञापन


जिले के हर ब्लॉक में पांच एबीआरसी का चयन होना है। गुरुवार को लिखित परीक्षा के बाद शुक्रवार को साक्षात्कार हुए। डायट प्राचार्य नंदलाल यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने शिक्षकों का साक्षात्कार लिया। कमेटी ने शिक्षकों से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। एक शिक्षक से पदमावत फिल्म के निर्माता के बारे में पूछा तो गुरुजी ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


इसी तरह विषय के सवालों में शिक्षक अटके रहे। हालांकि कुछ गुरुजी ऐसे भी थे जो साक्षात्कार में पूछे गए सवालों का जबाव तुरंत देते रहे। कमेटी में बीएसए सचिदांनद यादव, नगर शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल, एबीएसए धर्मेंद्र कटियार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण अजय पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed