फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बारात आने से पहले ही रोका नाबालिग बहनों का विवाह

बारात आने से पहले ही रोका नाबालिग बहनों का विवाह

Thu, 19 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
बारात आने से पहले ही रोका नाबालिग बहनों का विवाह
डैमो - फोटो : डैमो
राधाकुंड (मथुरा)। गोवर्धन के एक गांव में नाबालिग बहनों की बारात आने से पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह को रुकवा दिया। बल्लभगढ़ के एक गांव की रहने वाली इन सगी बहनों की शादी नानी के घर से हो रही थी। इन किशोरियों की बारात नोएडा के एक गांव से बुधवार को आनी थी। हो-हल्ला मचने पर बारात नहीं आई।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ के गांव की रहने वाली 15 और 16 साल की दो सगी बहनों का विवाह नोएडा के एक गांव में तय हुआ। परिजन बल्लभगढ़ से आकर गोवर्धन के एक गांव में रहने वाली लड़कियों की नानी के घर से दोनों का विवाह कर रहे थे।
विज्ञापन


दोनों की बारात बुधवार को आनी थी लेकिन इससे पहले ही किसी ने नाबालिगों के विवाह की खबर पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची राधाकुंड पुलिस ने विवाह को रुकवा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के चलते नोएडा के गांव से आने वाली बारात नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि आर्थिक रूप से कमजोर नाबालिगों का पिता जल्द उनका विवाह करना चाहता था। इसके चलते अपने गांव में विवाह न करके नानी के घर से विवाह करने का कार्यक्रम तय किया था। एसआई अमित भाटी ने बताया कि पुलिस ने बारात आने से पहले नाबालिगों को विवाह रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed