{"_id":"5ad755864f1c1b80028b533d","slug":"171524061574-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्कीस दिन पूर्व लापता हुई बालिका दिल्ली में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्कीस दिन पूर्व लापता हुई बालिका दिल्ली में मिली
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे जंक्शन से 21 दिन पूर्व लापता हुई आठ वर्षीय बालिका दिल्ली में मिल गई। दिल्ली में वह चाइल्ड लाइन केयर संस्था के संरक्षण में रह रही थी । 27 मार्च की रात्रि को शेरगढ़ के गांव सेही निवासी लाखन सिंह पत्नी व बच्चों के साथ जयपुर जाने को आए थे। ट्रेन निकल जाने पर वह प्लेटफार्म सात पर सो गए। इसी दौरान लाखन सिंह की आठ वर्षीय पुत्री ममता किसी ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंच गई।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वह चाइल्ड लाइन केयर संस्था के लोगों को मिल गई। संस्था के लोगों को 19 दिनों तक ममता ने कुछ नहीं बताया। मंगलवार को उसने अपने पिता का नाम और पता बताया। इस पर संस्था के लोगाें ने शेरगढ़ पुलिस को सूचना देकर बालिका के परिवारीजनों को सूचना भिजवाई।
बालिका के मिलने पर शेरगढ़ पुलिस ने बालिका के पिता को टैक्सी करके दिल्ली जाने को कहा लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर बालिका के पिता लाखन ने टैक्सी की व्यवस्था कर पाने में असमर्थता जताई। इस पर शेरगढ़ पुलिस ने मामला जीआरपी में दर्ज होने की कहकर टाल दिया। बाद में लाखन ने जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी दिल्ली से बालिका को लेकर मथुरा आई।