{"_id":"5ad74c194f1c1b62098b53b4","slug":"171524059161-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ से बनेंगे पुलिसकर्मियों के लिए आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ से बनेंगे पुलिसकर्मियों के लिए आवास
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी(मैनपुरी)। वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे किशनी थाने के अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं। जल्द ही थाने की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद यहां ढाई करोड़ की लागत से पुलिसकर्मियों के लिए आवासों का निर्माण होगा। इसके साथ थाने की पुरानी इमारत को गिराकर उसकी जगह नया निर्माण कराया जाएगा।
आगरा से आई अवर अभियंताओं की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाने में निर्माण कार्य के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग के टूटे शीशे, पाइप आदि बदलने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने बताया कि हर कार्य मानकों के अनुरूप ही किया जाएगा। अवर अभियंता अनुराग मिश्रा, मिलाप सिंह तथा सीपी बाजपेई की संयुक्त टीम ने बताया कि शीघ्र ही थाने की पुरानी इमारत को गिराकर उस स्थान पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रशासनिक भवन, आगंतुक भवन, महिला पुलिस की बैरक तथा थाने के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए करीब ढाई करोड़ की लागत का अनुमान है। उन्होंने कहा कि थाने में होने वाले किसी भी कार्य में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने की पुरानी इमारत को गिराने के लिए अभी उसके मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है। संयुक्त टीम करीब तीन घंटे रुकने के बाद वापस चली गई।