{"_id":"5ad0f1b44f1c1b5d098b45ec","slug":"171523642804-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी अमित को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी अमित को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसओजी टीम एवं थाना लाइनपार की रूपसपुर के समीप मुठभेड़ में गिरफ्तार अमित उर्फ ललित पुत्र रतन लाल यादव का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। उसके भागे साथी वीरेंद्र एवं शैलेंद्र की तलाश में दबिश दी। लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका है। पुलिस ने एक तमंचा व श्रमिक से लूटा मोबाइल व नकदी बरामद की है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के रूपसपुर के समीप शातिर लुटेरे के साथियों के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी। एसएसपी डा.मनोज कुमार के निर्देशन में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल व एसओ लाइन पार नीरज मिश्रा, क्राइमब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस मुठभेड़ में अमित उर्फ ललित पुत्र रतनलाल यादव भाऊ का नगला गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसका साथी वीरेंद्र भाग गया। मुठभेड़ में सिपाही गौतम शर्मा घायल हो गया था।
एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा कि अमित तो 25 हजार का इनामी है। वह शातिर लुटेरा है उसके खिलाफ थाना नारखी, लाइनपार व दक्षिण में लूट, गैंगेस्टर व पुलिस से मुठभेड़ के कई मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य जिलों से इनका इतिहास खंगलवा रही है। लाइनपार एसओ नीरज मिश्रा ने बताया कि अमित के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस व खोखा व 27 मार्च को इंडस्ट्रियल क्षेत्र से श्रमिक उमेश से गोली मारकर लूटा गया मोबाइल व तीन हजार की नकदी बरामद की है। उसके भागे साथियों की ही तलाश की जा रही है।