{"_id":"5acb68fd4f1c1b496b8b49a0","slug":"171523280125-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल का शिक्षा सत्र प्रशासन के लिए बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल का शिक्षा सत्र प्रशासन के लिए बना चुनौती
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषद के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने कालेजों की शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही सीबीएसई तथा आईसीएसई की तर्ज पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। दो वर्ष पूर्व तक माध्यमिक शिक्षा सत्र जुलाई से शुरू होता था लेकिन अब उसे अप्रैल से शुरू करा दिया गया है। अप्रैल में कालेजों में छात्र संख्या काफी कम दिख रही है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिविनि ने जनपद के सभी नौ विकास खंड में क्षेत्रीय राजकीय कालेज के प्रधानाचार्य को जिम्मेदारी सौंपी है जहां खामियां मिलती हैं उनकी जानकारी उन्हें दी जाए। कालेजों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी इंटर कालेजों तथा डिग्री कालेजों के प्रबंधकों के लिए एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि सभी की जिम्मेदारी है कि जनपद के भविष्य जो स्कूलों तथा कालेजों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों से इस पत्र के माध्यम से शिक्षा के गुणात्मक सुधार की अपील की है।