{"_id":"5a8715614f1c1bcb268ba43f","slug":"171518802273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम पर छापा राजनीतिक साजिश - डा. शाक्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम पर छापा राजनीतिक साजिश - डा. शाक्य
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मैं शाक्य समाज से हूं और समाजवादी पार्टी से आगामी लोकसभा चुनाव में दावेदारी करने की तैयारी कर रहा हूूं। क्योंकि लोकसभा क्षेत्र में शाक्य समाज का वोट अधिक मात्रा में है, जो पिछले चुनाव में भाजपा के पक्ष में रहा था। मगर मेरी दावेदारी से भाजपा में खलबली मच गई है। इसलिए भाजपा मुझे मानसिक उत्पीड़न कराकर डराना चाहती है। इसलिए भाजपा के इशारे पर ही मेरे यहां आयकर विभाग ने जांच पड़ताल की है, जबकि आयकर अधिकारियों को कुछ भी नहीं मिला है। यह बातें शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सर्जन डॉ. श्याम सिंह शाक्य ने कहीं।
उन्होंने आयकर विभाग के छापामार कार्रवाई के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन आदि के साथ पत्रकार वार्ता की। डॉ. शाक्य ने बताया कि नर्सिंग होम पर छापा राजनीतिक साजिश है। कार्रवाई से हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव, भूपेंद्र प्रजापति, युवजन सभा के अध्यक्ष राजू यादव, जिला महासचिव सुनील यादव, डा. स्वालेउद्दीन वारसी, अनिल प्रधान, श्रवण चतुर्वेदी, अजय प्रताप सिंह, परवेज अली, ग्रीश यादव आदि मौजूद रहे।