{"_id":"5a807fc74f1c1ba2268b9b5b","slug":"171518370759-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने में जो भी संलिप्त मिला होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने में जो भी संलिप्त मिला होगी कार्रवाई
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जनपद के 23 संवदेनशील व 32 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के पांच दिन बाद ही कालेज बदल दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा की निगरानी की जा रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जनपद के 55 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ये स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र संचालकों के साथ किसी प्रकार की सांठ-गांठ न कर लें इसके लिए इनके पांच दिन बाद इनके कालेजों को बदला जा रहा है। छह फरवरी से 10 फरवरी तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिन कालेजों पर परीक्षा दे रहे थे उन्हें वहां से कार्यमुक्त करते हुए अन्य स्कूलों में तैनाती दी जा रही है। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने रविवार को इनके कालेजों में परिवर्तन कर दिया।