फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्षेत्र पंचायत के चार वार्डों पर होगा उपचुनाव

क्षेत्र पंचायत के चार वार्डों पर होगा उपचुनाव

Fri, 02 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के चार वार्डों पर होगा उपचुनाव
एटा। जिले के तीन विकास खंडों के चार क्षेत्र पंचायत वार्डों में सदस्य पद के लिए उपचुनाव होगा। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमित किशोर ने अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि विकास खंड मारहरा में क्षेत्र पंचायत वार्ड 51-हिम्मतपुर बझेरा तृतीय से सदस्य क्षेत्र पंचायत (अनारक्षित), विकास खंड अवागढ़ में क्षेत्र पंचायत वार्ड 21-खैरारा प्रथम से सदस्य क्षेत्र पंचायत (अनारक्षित) तथा विकास खंड शीतलपुर में क्षेत्र पंचायत वार्ड 47- चौचा बनगांव तृतीय से सदस्य क्षेत्र पंचायत (अनुसूचित जाति महिला) और वार्ड 107-भागपुर से सदस्य क्षेत्र पंचायत (अन्य पिछडा वर्ग) के उप निर्वाचन होंगे।
विज्ञापन


इसमें नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम दिनांक 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 15 फरवरी को दोपहर 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक तथा मतदान 22 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतगणना दिनांक 24 फरवरी की सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास कार्यो की समीक्षा बैठक पांच को
एटा। जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में दिनांक पांच फरवरी को दोपहर तीन बजे से कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी उग्रसेन पांडेय ने विकास कार्यों से संबंधित सभी अधिकारियों को प्रदेश शासन के नवीन 61 प्राथमिकताओं वाले बिंदुओं पर माह जनवरी 2018 तक की कार्य प्रगति की सूचनाओं सहित बैठक में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed