फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पेड़ पर लटका मिला बुलंदशहर के युवक का शव

पेड़ पर लटका मिला बुलंदशहर के युवक का शव

Fri, 02 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला बुलंदशहर के युवक का शव
कासगंज।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता बुलंदशहर के युवक का शव ग्राम हनौता में पेड़ पर लटका मिला। युवक कासगंज कैसे पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विशाल (20) पुत्र सत्यवीर निवासी वीरखेड़ा बुलंदशहर का शव ग्राम हनौता में आम के एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने जब बाहरी युवक का शव पेड़ पर लटके देखा तो सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों से युवक के बारे में जानकारी की गई, लेकिन ग्रामीण कोई जानकारी नहीं कर सके।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दएि। इस बीच पुलिस को युवक के बुलंदशहर के होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवारीजनों को मामले की सूचना दे दी गई। सूचना पर परिवारीजन पुलिस से मिले। इसके बाद वे पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिवारीजनो ंने बताया कि युवक नौएडा में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का बुधवार से परिवारीजनों से संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद से वह लापता चल रहा धा। वे यह नहीं बता सके कि युवक किसके साथ और क्यों कासगंज आया। स्थिति स्पष्ट न होने से परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्म हत्या की है, लेकिन आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed