{"_id":"5a68c2ce4f1c1b8e268b632d","slug":"171516815054-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया को अगवा कर ले गए बोलेरो सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया को अगवा कर ले गए बोलेरो सवार बदमाश
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/ गंजडुडवारा
गंजडुडवारा के मोहनपुर रेल फाटक के निकट बदमाश मंगलवार की देर सांय एक दूधिया को बोलेरो में डालकर अगवा कर ले गए। युवक के अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक की तलाश में कांबिग की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज कर लिया है।
कलक्टर (33) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नुनैरा पटियाली दूध बेचने का कार्य करता है। वह अपने पिता के साथ बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वे मोहनपुर रेल फाटक पार कर कुछ दूर ही निकले थे कि पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उसके पिता को धक्का दे दिया। इसके बाद कलक्टर को बदमाश बोलेरो में डालकर अगवा कर ले गए। पिता ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने दूधिया की तलाश की। पुलिस की देर रात तक कांबिंग चलती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लक्ष्मण सिंह ने मामले की जानकारी घर पर दी। दूधिया के अगवा हो जाने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी उसके घर पर एकत्रित हो गए। मामले की तहरीर दो तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। युवक के न मिल पाने से परिवारीजनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। उन्हें तरह तरह की आशंकाएं सता रही हैं। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस दूधिया की लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही उसकी बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।