{"_id":"5a37fab04f1c1bb34a8b719e","slug":"171513618096-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्याः कासगंज में घंटों जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्याः कासगंज में घंटों जाम में फंसे रहे लोग
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। हर जगह जाम के हालात बने रहे। आम लोगों को भी जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गंगा घाटों की ओर रात से ही वाहनों का जमावड़ा होने लगा था। कछला तिराहे के पास तमाम वाहन सड़कों पर ही खड़े हुए थे। पार्किंग के लिए जो स्थान बनाया गया वो वाहनों से पहले ही भर गया। बसों व अन्य वाहनों को खड़े होने की जगह नहीं मिली तो तमाम चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे लगा दिए।
सड़क किनारे वाहन लॉक करके वाहन चालक गंगाघाट की ओर चले गए जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग गया। यही हालात कछला से कासगंज सर्कुलर रोड पर बने रहे। सोरों तिराहे पर भी जाम के हालात थे। कासगंज में आने जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था, लेकिन छोटे वाहन सर्कुलर रोड होकर ही गुजर रहे थे। ऐसी स्थिति में सर्कुलर रोड पर भी जाम के हालात बने रहे। पुलिस और यातायात पुलिस को जाम के झाम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।