{"_id":"5a37a8054f1c1bee6a8b490b","slug":"171513596933-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी पुलिस ने एसिड़ अटैक के आरोपी को शहर में तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी पुलिस ने एसिड़ अटैक के आरोपी को शहर में तलाशा
Updated Mon, 18 Dec 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के ध्यानार्थ
मैनपुरी पुलिस ने एसिड़ अटैक के आरोपी को तलाशा
कुरावली थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों ने युवती पर किया था एसिड अटैक, एक आरोपी की एटा में रिश्तेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। अश्लील क्लीपिंग बनाने की धमकी देने और दुष्कर्म के बाद युवती पर एसिड अटैक करने के आरोपी की तलाश में मैनपुरी की कुरावली थाना पुलिस ने शहर में दबिश दी। हालांकि पुलिस को आरोपी हाथ नहीं लग सका।
थाना मैनपुरी के कस्बा कुरावली निवासी युवती पर विगत 13 दिसंबर को एसिड अटैक किया गया था। युवती का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में शामिल तीन आरोपियों में से एक आरोपी की एटा में रिश्तेदारी है। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में एटा में दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि आरोपी का रिश्तेदार एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। वहीं मैनपुरी पुलिस की दबिश को लेकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं मैनपुरी जिले की कुरावली थाना पुलिस की शहर में दबिश होने की जानकारी से कोतवाली नगर पुलिस इनकार कर रही है।