{"_id":"59e632aa4f1c1b98678b62d3","slug":"171508258474-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़ (एटा)। राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते नगला मोहन और नगला नया में तेरह लोगों ने 150 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसकी रिपोर्ट एसडीएम जलेसर ने थाना अवागढ़ में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला मोहन और नगला नया के पास सरकार की करीब 150 बीघा जमीन पड़ी हुई है। इस पर इन दोनों गांव के लोगों ने राजस्व विभाग की टीम से मिलकर पिछले काफी दिनों से कब्जा कर लिया था। बताया गया कि तत्कालीन तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों ने सांठगांठ करते हुए हसीन उर्फ चीना निवासी नगला मोहन के नाम जमीन कर दी थी। उसने अलग-अलग लोगों में बांट दिया था। इसकी जानकारी जब जिलाधिकारी अमित किशोर को हुई तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच कराई। जिसमें पोल खुल गई। एसडीएम जलेसर ने अधीनस्थ के माध्यम से थाना अवागढ़ में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अवागढ़ पुलिस ने हसीन उर्फ चीना और उसके दो बेटे हिरासत में ले लिए है। जबकि अन्य कब्जा करने वाले लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
अवागढ़। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में हसीन उर्फ चीना, मुवीन बेगम, हबीव खां, कसीन खां, भवान सिंह, रसीद खां, बबलू, शरीफ खां, प्रेम सिंह, अतर सिंह निवासी नगला मोहन और मुन्नी बेगम और मुनीर अहमद निवासी नगला नया शामिल है।