फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 साल से राम बारात में रोशनी कर रहा संजय का परिवार

60 साल से राम बारात में रोशनी कर रहा संजय का परिवार

Thu, 21 Sep 2017 07:23 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
60 साल से राम बारात में रोशनी कर रहा संजय का परिवार
मथुरा। रामबारात को भव्य बनाने में यह परिवार कोई कसर नहीं छोड़ता। इस तरह की लाइटिंग की जाती है कि हर कोई आकर्षित हो जाए। पिछले 60 साल से बारात में लाइटिंग का काम करता है संजय का परिवार।
विज्ञापन

दरेशी रोड निवासी संजय बिजली वाले की बिजली सजावट की दुकान है। संजय बताते हैं कि 60 साल से अधिक का समय हो गया रामबारात में लाइटिंग करते हुए। पहले उनके पिता हरीबाबू रामलीला में बिजली की सजावट करते थे। अब उनकी जिम्मेदारी पूरा परिवार निभा रहा है। बताते हैं कि रामलीला में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, चित्रकूट मसानी रोड और रामलीला ग्राउंड में रावण वध मेले में बिजली की सजावट की सेवा दे रहे हैं। इसमें रामलीला की शुरूआत में मुकुट पूजन से लेकर राजगद्दी तक रोशनी की जरूरत के लिए सारे काम संजय का परिवार राम जी की सेवा के रूप में कर रहा है। इसमें जनकपुरी सजवाने में वह पूरे मनोयोग से जुटते हैं। इसमें प्रभु राम जी के साथ माता जानकी के नगर को राम जी के स्वागत के लिए सजाना अच्छा लगता है। बताते हैं उनका पूरा परिवार रामलीला के दिनों में प्रभु श्री राम जी के लिए जो बन पड़ता है वह करते हैं। बताते हैं प्रतिस्पर्धा के दौर में कभी उनके कारोबार में कमी नहीं आई। यह राम जी की कृपा व सेवा का ही फल है। उनके छोटे भाई उमेश कुमार कलाकार स्वरूपों का मेकअप करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed