फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंदिर के समीप युवती से दुष्कर्म

मंदिर के समीप युवती से दुष्कर्म

Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के समीप युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद।
बालाजी मंदिर में दर्शन को युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके साथ मौजूद युवक की पिटाई की। बदहवास युवक और युवती पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन तहरीर नहीं मिलने की वजह से उसे छोड़ दिया।

मंगलवार को बालाजी मंदिर पर श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। एक युवक और युवती भी मंदिर में दर्शन को आए थे। दर्शन के बाद वह पास में स्थित सुनसान जगह पर चले गए। वहां दोनों बैठ कर बात कर रहे थे तभी कुछ लोग आ गए। उन्होंने डरा धमका कर फोन कब्जे में कर लिए। विरोध करने पर पिटाई लगा दी। युवती को खींच कर ले गए।
विज्ञापन


उसके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर सभी युवक फरार हो गए। किसी तरह वहां से निकल कर युगल पुलिस के पास पहुंचा। घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने युवकों की तलाश की। एक युवक को पकड़ लिया। थाना पुलिस ने युवती से तहरीर देने को कहा तो वह बदनामी के डर से सकपका गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं दिलाया। युवक और युवती वहां से बगैर तहरीर दिए चले गए। पुलिस ने भी युवक को छोड़ दिया। घटना की जानकारी जब वहां मौजूद लोगों को हुई तो उनमें भी आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने कहना था कि पुलिस को इस मामले में अपनी तरफ से कार्रवाई करनी चाहिए थी।


क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय रही। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई पीड़ित तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज करने बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed