{"_id":"5984bb634f1c1b0e1d8b4773","slug":"171501870947-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 18 और गांव बनेंगे नगर निगम का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 18 और गांव बनेंगे नगर निगम का हिस्सा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक बार फिर नगर निगम का सीमा विस्तार होने जा रहा है। इस बार वृंदावन क्षेत्र से जुड़े गांवों को नगर निगम का हिस्सा बनाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेज दिया है। इसमें जैंत को भी शामिल कर लिया गया है।
दिसंबर में शासन ने मथुरा पालिका और वृंदावन पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा था। शासन की इच्छा के अनुरूप प्रस्तावित सीमा विस्तार में जनपद की राजनीति ने अड़गा डाल दिया। इसके कारण मथुरा से 51 नए गांव तो जुड़ गए, लेकिन वृंदावन के सीमा विस्तार को रोक दिया गया। अब इस स्थिति में सुधार करते हुए वृंदावन के आसपास के 18 गांवों को नगर निगम का हिस्सा बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके स्वीकृत होने पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सीमा जैंत तक पहुंच जाएगी। हालांकि शासन के स्तर से इस आशय का कोई प्रस्ताव नगर निगम से नहीं मांगा गया है। डीएम और नगर आयुक्त के स्तर से ही सीमा विस्तार को प्रस्तावित कर दिया गया है।
ये गांव होंगे नगर निगम का हिस्सा
मुकंदपुर, छटीकरा व नगला स्टेशन, सुनरख बांगर, सुनरख खादर, आटस बांगर, आटस खादर, जैंत, वृंदावन बांगर का देहात भाग, वृंदावन खादर का देहात भाग, राजपुर बांगर तथा राजपुर नौबरामद ग्राम पंचायत, राजपुर खादर, तेहरा, अल्हैपुर, जहांगीरपुर खादर, डांगौली खादर, अररुआ खादर, पानी गांव खादर माफी, पानी गांव खादर दाउ गुलाब सिंह।
विज्ञापन
वर्तमान नगर निगम की आबादी- 626808
प्रस्तावित क्षेत्र की आबादी-48904
वर्तमान नगर निगम का क्षेत्रफल- 16529.075 हेक्टेयर
प्रस्तावित क्षेत्र का क्षेत्रफल-6582.854 हेक्टेयर
सीमा विस्तार में राजनीति
नगर निगम के सीमा विस्तार में भी राजनीति हो रही है। जैंत ग्राम पंचायत वृंदावन से दूर होने के बाद भी उसे नगर निगम के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। संसाधनों की कमी से जूझ रहे नवगठित नगर निगम के अफसर सिर्फ सीमा विस्तार पर ही कुछ भाजपा नेताओं के इशारों पर काम करते नजर आ रहे हैं।