फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब सौंख और कोसीकलां में कटी महिला की चोटी

अब सौंख और कोसीकलां में कटी महिला की चोटी

Wed, 02 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अब सौंख और कोसीकलां में कटी महिला की चोटी
demo - फोटो : demo pic
मथुरा। सौंख और कोसीकलां में दो महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आई है। सौंख के गांव शीशराम में एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की पत्नी की चोटी कट गई जबकि कोसीकलां में घर में झाड़ू लगा रही मजदूर की पत्नी की चोटी गई। अब तक जिले में छह महिलाओं की चोटी कट चुकी है।
विज्ञापन
सौंख क्षेत्र के गांव शीशराम निवासी नवल सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार की रात को करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोए थे। नवल सिंह के मुताबिक रात को करीब डेढ़ बजे बिजली चमकी तो उनकी नींद खुल गई। परिवार के दूसरे लोग भी जाग गए। पड़ोस की चारपाई पर सो रही उनकी पत्नी प्रेमवती उठी तो उनकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। चोटी कटते ही वह बेहोश हो गई। प्रेमवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से गांव में अफरातफरी है।
विज्ञापन
दूसरी घटना कोसीकलां के मुहल्ला दिल्ली गेट की है। यहां रहने वाले हुसैन अब्बास ढकेल लगाते हैं। मंगलवार की सुबह को करीब साढ़े दस बजे हुसैन अब्बास की पत्नी अफरोज घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। अफरोज बेहोश हो गई थी। जानकारी पाकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। करीब आधा घंटे के बाद अफरोज को होश आया। कोसीकलां के गांव शाहपुर में सोमवार को एक महिला की चोटी गई थी। अब तक नंदगांव, फरह, कोसीकलां और सौंख में छह महिलाओं की चोटी कट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव में सब्जी काट रही महिला के साथ घटना कस्बे के मुहल्ला छाजू थोक में घर के आंगन में बैठकर सब्जी काट रही महिला की चोटी कट गई। वह आधा घंटे तक बेहोश रही। नंदगांव के मुहल्ला छाजू थोक निवासी बुद्धि सिंह किसान हैं। वह शाम को घर से बाहर थे और उनकी पत्नी माया (65) घर के आंगन में बैठकर सब्जी काट रही थीं। आसपास दूसरी महिलाएं भी थीं। अचानक माया बेहोश होकर गिर पड़ीं। लोगों ने जब उन्हें उठाया तो देखा कि उनकी चोटी कटी पड़ी है। होश में आने पर माया ने बताया कि उसे अचानक चक्कर आया था। वह गिर गई। उसके बाद क्या हुआ उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed