फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर से 25 किमी दूर है गंगाजल

शहर से 25 किमी दूर है गंगाजल

Wed, 12 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
शहर से 25 किमी दूर है गंगाजल
आगरा। शहर की पानी की समस्या के समाधान के लिए बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आगरा तक गंगाजल लाने की योजना के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये की राशि जारी है। हालांकि इस वित्तीय वर्ष के लिए गंगाजल प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने सरकार ने 470 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। 470 करोड़ रुपये की राशि मिल जाती तो मार्च 2018 तक गंगाजल की सप्लाई शुरू हो सकती थी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर गंगाजल के मुताबिक, 130 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। बल्देव और महावन (मथुरा) में करीब 25 किलोमीटर पाइप लाइन का कार्य अधर में है। वहां के किसानों से जमीन के लिए सहमति नहीं बन पा रही है। इसके साथ ही सिकंदरा वाटर वर्क्स के पुराने 140 एमएलडी के प्लांट के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ हो गया है। 245 जीवनी मंडी वाटर वर्क्स प्लांट के जीर्णोद्धार का कार्य कई चरणों में होगा। जायका के पोषित 2887 करोड़ रुपये की योजना में अब तक करीब 1751 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अधिकारियों ने सरकार 470 करोड़ रुपये की डिमांड की थी लेकिन सरकार ने बजट में करीब 200 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल बंद है लाइन डालने का कार्य
अधिकारियों के मुताबिक, बरसात की वजह से शहर में जीवनी मंडी तक पाइप लाइन डालने का कार्य बंद है। चूंकि काम समय पर पूरा करना है, इसलिए अधिकारी कीठम के वन क्षेत्र में बरसात के दिनों में ही खोदाई और पाइप लाइन डालने का कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 क्यूसेक गंगाजल मिलेगा शहर को
130 किलोमीटर दूर से आएगा गंगाजल
2887 करोड़ की है गंगाजल योजना
1751 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं योजना पर
470 करोड़ रुपये मांगे थे गंगाजल प्रोजेक्ट के
200 करोड़ रुपये सरकार ने स्वीकृत कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed