{"_id":"59568c664f1c1b14348b4634","slug":"171498844262-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 मजिस्ट्रेट संभालेंगे मेले की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 मजिस्ट्रेट संभालेंगे मेले की व्यवस्थाएं
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाएं इस बार 151 मजिस्ट्रेट के कंधों पर रहेगी। इसमें सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल रहेंगे। मेले के लिए कुछ मजिस्ट्रेट मथुरा भेजने के लिए कमिश्नर से अपील की गई है।
अब मुड़िया पूर्णिमा मेले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और मेला से जुडे़ सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीडब्लूडी, बिजली, एमवीडीए सहित विभिन्न विभागों का कार्य रात को भी चल रहा है। इसके अलावा प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेटों की तैनाती का कार्य भी शुरू हो गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र के लिए 151 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है।
इसमें 6 सुपर जोनल और 21 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। सुपर जोनल में एडीएम स्तर के अफसर की तैनाती होगी, जबकि जोनल मजिस्ट्रेट में एसडीएम, डिप्टी कलक्टर स्तर के अफसर तैनात होंगे। इनके अलावा मेला को 62 सेक्टर में प्रस्तावित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती 12-12 घंटे के लिए होगी। इस व्यवस्था के तहत किस क्षेत्र में जिस अफसर की तैनाती होगी, इसका प्रस्ताव डीएम को भेज दिया गया है। एक-दो दिन में इसे स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
22 विद्यालयों में रहेगा सात दिन अवकाश
डीएम ने मेले के दृष्टिगत गोवर्धन मेला क्षेत्र के 22 विद्यालयों में चार से 10 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है। जूनियर से लेकर डिग्री तक के इन विद्यालयों में पुलिस बल का ठहराव किया जाएगा।
आज गोवर्धन में मॉक ड्रिल
गोवर्धन परिक्रमा की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डीएम और एसएसपी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहेंगे।