{"_id":"595688914f1c1b52318b4733","slug":"171498843281-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्तीन के सांपों ने ही दिया था घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्तीन के सांपों ने ही दिया था घटना को अंजाम
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दिलीप के अपहरण का ताना बाना किसी बड़े गैंग ने नहीं बुना। वरन् यह योजना किशोर के परिजनों के करीबियों ने ही तैयार की थी। प्रकरण में किराएदार व उसके साथियों के नाम प्रकाश में आने पर न केवल परिवार के लोग वरन् समूचा कस्बा भी आश्चर्यचकित है। मामले में शामिल रहे भेदिए परिवार के साथ रहकर ही अपहरणकर्ताओं को सूचनाएं दे रहे थे।
14 जून को दिलीप का अपहरण उसके किराएदारों ने फिरौती के लिए किया था।अपहरण के दिन से ही परिजनों की हर गतिविधियां अपहरणकर्ताओं तक पहुंच रही थीं। क्योंकि इसमें किराएदार ही शामिल थे। 15 को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही किशोर की हत्या कर दी गई।
इसके बाद उसका शव नगला काशी में जमीन में गाढ़ दिया। फिर 16 जून को अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियाें को पकड़ लिया। शव मिलने के बाद पिता कुंवर पाल, मां विद्या देवी और अन्य भाई बहनों का बुरा हाल था। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था। शुक्रवार को माता-पिता और सभी परिवारीजन आस्तीन के सांप बने हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
‘पुलिस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही है। पकडे़ गए लोगों के साथ अन्य लोग भी इसमें शामिल रहे हैं। जो अपहरणकर्ताओं को गतिविधियां लीक कर रहे थे। दिलीप की हत्या फिरौती मांगने से एक दिन पहले ही हो चुकी थी। इस पूरे प्रकरण में अपहरणकर्ताओं के साथ और कौन शामिल था। इसकी जांच की जा रही है।’
शैलेंद्र लाल
पुलिस क्षेत्राधिकारी कासगंज
पहले भी हो चुकी हैं अपहरण के बाद हत्याएं
कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में कई चर्चित अपहरण और हत्या के मामले रहे हैं। जिन्होंने तीर्थनगरी के लोगों को हिलाकर रख दिया था।
- कुछ वर्ष पूर्व सोरों के बदरिया मौहल्ले से एक चिकित्सक के पांच वर्षीय पुत्र को अगवा करके हत्या कर दी गई और उसके शव को चिकित्सक के घर के पास ही डाल दिया।
- सोरों के ही गांव मिर्जापुर में कुछ समय पहले ही एक युवक की अपहरण करके हत्या कर दी गई।
- ग्राम ताली में दोस्तों ने ही दोस्त का अपहरण करके हत्या कर दी।
- सहावर के तारापुर में पिछले माह बालक को अगवा करके हत्या कर दी गई।
- पटियाली के नरदौली में एक युवक का अपहरण करके उसकी हत्या करके शव गंगा नदी में डाल दिया।