{"_id":"59514dda4f1c1bd5578b460e","slug":"171498500570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर लेखपाल, खेत में कर रहे पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर लेखपाल, खेत में कर रहे पैमाइश
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के लेखपाल स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन वह ईद के सार्वजनिक अवकाश के दिन भी पैमाइश कर रहे हैं। यह पैमाइश भी तहसील में आपत्ति दर्ज होने के बावजूद की जा रही है। अपना दल के प्रदेश सचिव ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
लेखपालों की हड़ताल 20 दिन से चल रही है। जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्रों पर लेखपाल रिपोर्ट तक नहीं लगा रहे हैं। अपना दल के प्रदेश सचिव चौधरी सुहाग सिंह और जिलाध्यक्ष नाहर सिंह की शिकायत पर गौर करें तो राया ब्लॉक के गांव खप्परपुर में लेखपाल और कानूनगो सोमवार को ईद के दिन पैमाइश के लिए पहुंचे।
आरोप है कि जिस खेत की पैमाइश लेखपाल और कानूनगो द्वारा की गई है उसके संदर्भ में तहसील में एतराज लगा हुआ है, जिस पर सुनवाई होनी है। यह जानकारी होने के बाद भी खुद को हड़ताल में शामिल बता रहे लेखपाल और कानूनगो एक पक्ष की ओर से पैमाइश करने पहुंच गए। अपना दल के नेताद्वय ने लेखपाल और कानूनगो पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।