फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   देवी देवताओं के पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

देवी देवताओं के पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Mon, 26 Jun 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
देवी देवताओं के पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
मथुरा। सोमवार को फेसबुक के एक ग्रुप पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसमें देवी-देवताओं पर टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही पोस्ट डालने वाले को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर में इस मामले की शिकायत लोगों ने आईजी से कर दी थी।
विज्ञापन



थाना गोविंदनगर के मायाटीला निवासी शिवेंद्र बघेल की फेसबुक पर 23 जून को पड़ोस के युवक ने देवी-देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी वाली एक पोस्ट डाल दी थी। शिवेंद्र ने टिप्पणी करने वाले युवक को मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। कुछ ही देर में ऐसी कई पोस्ट भेज दी गईं।
विज्ञापन



शिवेंद्र ने इसकी शिकायत सीधे आगरा के आईजी अशोक मुथा जैन से की और आईजी को वह टिप्पणी वाली पोस्ट भी भेज दी। आईजी ने तत्काल गोविंदनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मायाटीला निवासी शेफ खान पुत्र नवाब खान के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर उसे मसानी चौराहे से दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि धार्मिक भावना भड़काने एवं राजद्रोह की धारा में युवक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed