{"_id":"594eaded4f1c1b0b558b4758","slug":"171498328557-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री से लौट रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री से लौट रहे दो युवकों की मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुनोत्री से लौटते वक्त गांव ओजरी के समीप खाई में जीप गिरने से मथुरा के दो युवकों की मौत हो गई थी। युवकों की मौत से मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आस-पड़ोस के लोगों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। देर शाम दोनों के शव मथुरा नहीं पहुंच सके थे।
स्काई वेडिंग इंवेट का ग्रुप तीन दिन पहले ऋषिकेश घूमने के लिए जीप से निकला था। इस ग्रुप में मथुरा के चार युवक और एक युवती के अलावा आगरा की भी एक युवती शामिल थी। शुक्रवार की शाम यमुनोत्री से लौटते वक्त गांव ओजरी के समीप जीप खाई में गिर गई।
हादसे में मथुरा के सदर बाजार के सैनी मोहल्ला निवासी राहुल (22) पुत्र चंद्रभान और गोवर्धन रोड स्थित मायापुरम् कालोनी निवासी दीपक चौधरी (29) की मौत हो गई। इसके अलावा गोवर्धन रोड निवासी विनय गौतम, गांव गौसना निवासी पायल शर्मा और सदर बाजार सैनी मोहल्ला निवासी पंकज सैनी (25) पुत्र डोरी लाल सैनी घायल हो गए। मृतक राहुल इवेंट ग्रुप में मैनेजर और दीपक डायरेक्टर था। उनकी मौत की खबर मिलते ही राहुल एवं दीपक के परिवार में कोहराम मच गया। दीपक के सात वर्षीय बेटी मोक्षा और ढाई वर्षीय बेटा मानव है। राहुल अविवाहित हैं। देर शाम दोनों के शव घर नहीं पहुंच सके। बताया जा रहा दोनों युवक बड़े ही होनहार थे।
विज्ञापन
घायल देहरादून रेफर, तीन शव पोस्टमार्टम को भेजे गए
यमुनोत्री राजमार्ग पर ओजरी गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुई दुर्घटना के तीन घायलों को देर रात दून अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीएचसी में प्रभारी डॉ. अंगद राणा ने बताया कि पंकज सैनी, विनय गौतम और पायल शर्मा को दून अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया है। इनमें पायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे में मारे गए दीपक चौधरी और राहुल सैनी व गौरी शर्मा पुत्री अलकेश निवासी सेक्टर 16 एमडीडीए, आवास विकास कॉलोनी आगरा के शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजे गए हैं। एसओ संतोष कुंवर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।