फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   170280 farmers of the district got the gift of Samman Nidhi

Agra News: जनपद के 170280 किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात

Thu, 27 Jul 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
170280 farmers of the district got the gift of Samman Nidhi
कासगंज। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 170280 किसानों को सम्मान निधि की सौगात मिली। किसान सम्मान निधि की चौदहवीं किस्त में पात्रों के खातों में 34.06 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप सहित अन्य अधिकारियों एवं किसानों की कलेक्ट्रेट पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सदर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्हें इसके लिए मदद भी जा रही है। अमांपुर विधायक ने कहा कि सम्मान निधि से किसानों को खेती बाड़ी में मदद मिलती है। इस दौरान लाभार्थी किसानों को मिलेट्स से संबंधित फसलों के बीजों की मिनी किट वितरित की गईं। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि जनपद के 170280 लाभार्थी किसानों के खातों में 34.06 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपनिदेशक कृषि महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed