फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 thousand tourists visited the Taj Mahal on Saturday

ताजमहल: करवा चौथ से पहले महिलाओं ने अपने 'हमदम' के साथ निहारा ताज, 17 हजार पर्यटक आए

Sun, 24 Oct 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। करवा चौथ से पहले महिलाओं ने पति के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। 

विज्ञापन
17 thousand tourists visited the Taj Mahal on Saturday
ताजमहल में फोटो खिंचाते दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करवा चौथ से पहले अपने हमदम के साथ महिलाओं ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। शनिवार को विवाहित जोड़ों की संख्या ज्यादा रही। 17,184 सैलानी ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचे। साप्तांहत होने और करवा चौथ पर पति के साथ घूमने आईं महिलाओं ने सेंट्रल टैंक की संगमरमरी डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए और यादगार लम्हें एक साथ बिताए।
विज्ञापन

 
शनिवार को ताजमहल समेत स्मारकों पर पर्यटकों की भीड़ रही। ताजमहल पर दोपहर बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ, वहीं आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के साथ अकबर का मकबरा सिकंदरा पर भी सैलानी पहुंचे। 
विज्ञापन


शनिवार अवकाश के कारण दिल्ली एनसीआर और लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए प्रदेश की राजधानी से खासी संख्या में युवा जोड़े पहुंचे, जिन्होंने मुहब्बत की निशानी ताजमहल के साथ यादगार पलों को एक साथ बिताया। इस दौरान किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने अनूठे अंदाज में फोटोग्राफी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक          -  पर्यटक
ताजमहल        - 17,184
आगरा किला    - 4714
सिकंदरा         - 460
एत्माद्दौला       - 336
महताब बाग    - 299
रामबाग         - 84
मरियम टूम    - 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed