फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 buses went to election, passengers are getting worried

Agra News: चुनाव में गईं 17 बसें, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
17 buses went to election, passengers are getting worried
मैनपुरी। निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए जिले से 17 बसें जाने के बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बसों के लिए यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी आगरा, इटावा और फर्रुखाबाद मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए हैं, लेकिन रोडवेज की सुविधा यात्रियों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। जिले में मैनपुरी और बेवर दो डिपो हैं। बेवर डिपो का उप डिपो छिबरामऊ में भी है। मैनपुरी डिपो में 62 बसोंं तथा बेवर डिपो में 71 बसों का बेड़ा है। मैनपुरी डिपो से पांच और बेवर डिपो से 12 बसें दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए भेजी जा चुकी हैं। मैनपुरी डिपो की 57 तथा बेवर डिपो की 59 बसों का ही संचालन मागेरं पर किया जा रहा है। जिले के दोनों डिपो में बसों की संख्या कम हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो से पांच बसें भेजे जाने के बाद आगरा, इटावा और फर्रुखाबाद मार्ग पर समस्या बढ़ गई है। इटावा और फर्रुखाबाद मार्ग पर पहले से ही समस्या चल रही है। बसों की संख्या कम होने से यात्री पहले से ही परेशान रहते थे। अब समस्या और बढ़ गई है। रोडवेज ने इटावा और फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। लेकिन इस सुविधा का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जाने के लिए दो घंटे से बस नहीं आई है। डॉक्टर को दिखाने के लिए जाना है। बस समय से नहीं मिलेगी तो डॉक्टर उठ जाएंगे और हमको उपचार नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, राजा का बाग

लखनऊ जाने के लिए इटावा से रिजर्वेशन है। इटावा के लिए दो घंटे से बस ही नहीं आई है। अगर बस समय से नहीं आई तो ट्रेन निकल जाएगी। रिजर्वेशन बेकार हो जाएगा। सैंकी कुशवाहा, वंशीगोहरा


निकाय चुनाव में जिले से 17 बसें गई हैं। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी हुई है। बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को सहूलियत देने का भी प्रयास किया गया है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed