फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रशासन ने ढाह दिए अवैध निर्माण, कब्जा धारकों पर मुकदमा

प्रशासन ने ढाह दिए अवैध निर्माण, कब्जा धारकों पर मुकदमा

Thu, 16 May 2019 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने ढाह दिए अवैध निर्माण, कब्जा धारकों पर मुकदमा
सोरों(कासगंज)। कस्बे के पजाया मोहल्ले में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण प्रशासन ने एक भवन और सात अवैध कब्जे ढहा दिए हैं। कब्जा धारकों को खदेड़कर प्रशासन ने जमीन कब्जे में ले ली है। वर्ष 1999 में सरकारी जमीन पर कब्जा कर कब्जा धारक उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आया था। पिछले साल दिसंबर माह में स्थगन निरस्त होने के बाद प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1999 में सोरों के गांव ठठेरपुर निवासी छोटे पुत्र जीसुख ने पजाया मोहल्ले की 0.275 हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन पर अपना कब्जा किया। चकबंदी न्यायालय एटा से उसने इस जमीन पर अपना नाम अंकित करा लिया था। छोटे की मौत के बाद यह जगह विरासत में उसके बेटे दीनदयाल को मिल गई। दीन दयाल ने इस जगह में प्लॉटिंग कर दी और कई लोगों को प्लॉट बेच दिए। फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने की शिकायत प्रशासन को मिली तो मामले की जांच वर्ष 2005 के बाद शुरू हुई। दीन दयाल उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आया। फिर न्यायालय में दीनदयाल और सरकार ने अपनी अपनी पैरवी की। दिसबंर 2018 में न्यायालय ने स्थगन आदेश निरस्त करते हुए यह जमीन सरकारी मानी। न्यायादेश मिलने के बाद प्रशासन ने अवैध कब्जा धारकों को नोटिस दिए, लेकिन कब्जे नहीं हटे। गुरुवार को उपजिलाधिकारी ललित कुमार, तहसीलदार एसपी वर्मा के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से अवैध निर्माण ढहा दिए गए। तहसीलदार एसपी वर्मा सात अवैध कब्जा धारकों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इन पर हुआ मुकदमा
सोरों। अवैध कब्जा धारक अजय माहेश्वरी, नीरज मौय, सीमा माहेश्वरी, रामसेवक, सोमप्रकाश, विनोद साहू, प्रमोद चौहान के खिलाफ सोरों कोतवाली में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। चकबंदी अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद अवैध कब्जे हटवा दिए हैं। ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed