फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गोवंश को स्कूल में बंद करने पर 50 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोवंश को स्कूल में बंद करने पर 50 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Jan 2019 12:00 AM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोवंश को स्कूल में बंद करने पर 50 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डैमो
गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा)। गोवर्धन में जिखनगांव के स्कूलों में गोवंश को बंद करने के मामले में 50 किसानों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, राधाकुंड के श्मशान स्थल पर दूसरे दिन भी 150 पशुओं को बंद कर दिया गया। किसानों का कहना है कि खुले घूम रहे पशु उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


रविवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक गोवर्धन के गांव जिखनगांव में किसानों ने 100 से ज्यादा गोवंश स्कूलों में बंद कर दिए थे। स्कूलों में गोवंश बंधा होने के कारण सोमवार को इन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने गोवंश को किसी तरह से मुक्त कराया।
विज्ञापन


इस मामले में लेखपाल सलीम ने गोवर्धन पुलिस को किसानों के खिलाफ पशु क्रूरता करने की तहरीर दी। गोवर्धन पुलिस ने किसानों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सभी लोग अज्ञात हैं। वहीं, राधाकुंड के श्मशान स्थल पर दूसरे दिन भी किसानों ने 150 से ज्यादा गोवंश को बंद कर दिया है। किसानों का कहना है कि यह सभी गाय और सांड़
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। गेहूं के खेत चौपट कर दिए हैं। लेकिन प्रशासन आश्वासन देने के अलावा कुछ कर नहीं पा रहा है। कहा जाता है कि सभी खुले घूम रहे पशुओं को गोशाला में भेजने की बात कही जा रही है लेकिन हो कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed