फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा: अर्चना

विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा: अर्चना

Fri, 23 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा: अर्चना
विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा: अर्चना - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। प्रदेश सरकार की खनन एवं आबकारी राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी लगातार गरीब, किसान व सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

मंत्री पांडे पटियाली के गांव नगला टपरी में पारस सिंह सोलंकी द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता यशवीर सिंह राठौर के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सदैव विकास को प्राथमिकता दी है और वे दिन रात मेहनत करके विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भी पार्टी गंभीर होकर कार्य कर रही है। पारस सिंह सोलंकी, सत्यवीर सिंह, शिवेंद्र राठौर, विनीत सिंह, संजीव चौहान, सुखवीर सिंह, अरजेश कुमार, विकास कुमार, रिषभ, संतोष, विजय, राजपाल, नेत्रपाल, गोकुल सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed